बैंक में रजिस्टर देखतीं महिला थानाध्यक्ष।
- फोटो : ORAI
उरई। मकर संक्रांति पर भीड़भाड़ को देखते हुए शहर में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चेकिंग अभियान चलाया गया। एएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने बैंकों, बाजारों में सघन चेकिंग की और संदिग्धों से पूछताछ की। वहीं पुलिस ने जिला जजी हवालात में भी चेकिंग की।
त्योहार को लेकर शहर में स्थित बैंकों में भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस ने सोमवार की सुबह एसबीआई, एचडीएफसी, आर्यावत, एसबीआई सिटी सहित शहर की कई बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया। एएसपी डा.अवधेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाकों व बाजारों व बैंकों में चेकिंग की और बैंक के आसपास मौजूद संदिग्धों से पूछताछ भी की। वहीं एएसपी ने जिला जजी परिसर में हवालात पहुंचकर वहां सिपाहियों ने पूछताछ की और सुरक्षा की जानकारी ली। वहीं महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी ने एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा में चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत परखी।
वहीं जालौन में सीओ सुबोध गौतम, कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक आर्यावर्त बैंक, सेंट्रेल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक समेत सभी बैंकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैंक में आए लोगों से उनके काम से संबंधित जानकारी ली। बैग आदि लेकर बैंक आने वाले व संदिग्ध लोगों की तलाशी भी ली।
वहीं कालपी में सीओ संजय शर्मा ने ने सोमवार को बैंकों व वित्तीय संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध हालत में बैंक के इर्दगिर्द घूम रहे संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। सीओ व कोतवाल मानिकचंद्र पटेल ने पुलिस जवानों के साथ स्टेट बैंक, सिंडिकेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एलआईसी आफि स आदि स्थानों में निरीक्षण करके सुरक्षा के उपायों की जानकारी ली। इसी प्रकार पुलिस ने टरननगंज बाजार, फुलपावर चौराहे आदि स्थानों में वाहन चेकिंग की।