फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पुलिस ने पंचायत सहायिका के पति को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। लेखपालों व पंचायत सहायिका के पति के बीच हुई मारपीट के बाद पुलिस ने सहायिका के पति को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, उनके परिजनों का कहना है कि पुलिस ने उन्हें घटना के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने जिस बैग को उनके पास से बरामद होना दिखाया है, वह बैग पहले से ही लेखपाल के पास था। इसका वीडियो भी सामने आया है। पीड़िता न्याय की उम्मीद में दर-दर भटक रही है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पंचायत सहायिका को माधौगढ़ तहसील में तैनात लेखपाल मैसेज कर परेशान कर रहा था। इसकी जानकारी सहायिका ने पति को दी थी। 22 अगस्त को उक्त लेखपाल साथी के साथ गांव में बाढ़ से खराब हुई फसल का सर्वे करने के लिए पहुंचा था। इसकी जानकारी जैसे ही सहायिका के पति को हुई तो उन्होंने वहां पहुंचकर वहां बात करनी चाही। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया और मारपीट हो गई। आरोप है कि पुलिस ने लेखपाल पक्ष की रिपोर्ट दर्जकर उसके पति से तमंचा बरामद दिखाते हुए जेल भेज दिया।
आरोप है कि पुलिस ने उसी दिन उसके पति को हिरासत में ले लिया था, लेकिन लेखपाल का बैग बरामद करना व तमंचा बरामद करना पूरी तरह से गलत है। बताया कि उसके पास लेखपाल द्वारा की गई अश्लील व्हाट्सएप चैट, लेखपाल के पास अवैध चाकू का वीडियो, लेखपाल अपने साथ ले जाते हुए बैग का सीसीटीवी फुटेज, पति दिनेश को रामहेतपुरा से गिरफ्तारी आदि के सबूत मौजूद हैं, लेकिन फिर भी प्रशासन द्वारा लेखपाल को बचाया जा रहा है। उसने बताया कि वह डीएम व एसपी को शिकायती पत्र दे चुकी हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें