कोंच। डीएम प्रियंका निरंजन ने शनिवार को सीएचसी कोंच का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड वार्डों के निरीक्षण में उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं को देखा और सीएचसी प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ऑक्सीजन प्लांट निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही एसडीएम को लगातार मॉनिटरिंग करते रहने के लिए कहा।
पंचायत उपचुनाव की स्थिति का जायजा निकली डीएम प्रियंका निरंजन ने कूड़ा और कुदइया पोलिंग बूथ देखने के बाद कोंच सीएचसी का देखा। उन्होंने ओपीडी शुरू होने की जानकारी लेने के साथ वैक्सीनेशन के बाबत पूछा। टीकाकरण को लेकर कहा कि कोंच की स्थिति फिलहाल संतोषजनक नहीं है, यहां वैक्सीनेशन बढ़ाने की जरूरत है। सभी वार्डों में ऑक्सीजन पाइपलाइन डलवाने के निर्देश दिए। कोविड वार्डों में ऑक्सीजन कन्संट्रेटर को लेकर अधीक्षक डॉ आरके शुक्ला ने बताया कि पांच हैं। इस पर डीएम ने पांच और भिजवाने की बात कही।
सीएचसी के अंदर खराब पड़ी रोड को लेकर उन्होंने नगरपालिका और विधायक से कहकर बनवाने के लिए कहा। उन्होंने तत्काल जनरेटर मंगाने के लिए भी कहा। डीएम ने सीएचसी प्रशासन को निर्देश दिया कि मरीजों को समुचित दवाएं उपलब्ध कराईं जाएं अस्पताल परिसर में साफ सफाई और पानी की समुचित व्यवस्था हो। इस दौरान एसपी डॉ यशवीर सिंह, एसडीएम अशोक कुमार, नायब तहसीलदार संजय आदि मौजूद रहे।
----------
टीकाकरण में तेजी लाने जोर
कोंच। डीएम प्रियंका निरंजन एवं एसपी डॉ यशवीर सिंह ने शनिवार को चंदकुआ स्थित भूतेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित वैक्सीनेशन कैंप का निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। 18 प्लस और 45 प्लस के लोगों का टीकाकरण किए जाने के लिए लगाए जा रहे शिविरों तथा सीएचसी में अब तक हुए टीकाकरण की जानकारी लेने के बाद शत प्रतिशत टीकाकरण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिले में टीकाकरण को लेकर लोगों का रुझान बढ़ा है। 45 प्लस के डेढ़ लाख और 18 प्लस के दस हजार लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं। माधौगढ़ और डकोर में अच्छा रिस्पांस है पर कोंच की स्थिति संतोषजनक नहीं कही जा सकती। (संवाद)