फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चौकी प्रभारी दुष्कर्म पीड़िता पर समझौते का बना रहे दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। चौकी प्रभारी पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए दुष्कर्म पीड़िता ने सोमवार को एसपी डाॅ. दुर्गेश कुमार से शिकायत की है। उसका कहना है रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उसे समझौते की बात कहकर मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 29 मार्च को वह देवरानी के साथ फसल काटकर घर लौट रही थी। रास्ते में उसको गांव के ही राजकुमार, रायसिंह व शोभाराम ने पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। देवरानी ने जब विरोध किया तो कल्लू उर्फ कल्याण सिंह ने उससे भी अभद्रता की।
महिला का आरोप है कि जब वह शिकायत करने थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। इसके बाद उसने न्यायालय में वाद दायर किया। 16 जून को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। अब एक माह होने को है, लेकिन फिर भी चौकी पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। चौकी प्रभारी उसे बार-बार चौकी बुलाकर समझौते का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने उसे न्याय का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें