फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने प्रवासी श्रमिकों को कराया भोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर हाईवे पर स्थित नवीन गल्लामंडी में मंगलवार शाम से रात तक लगभग दो हजार प्रवासी मजदूरों की व्यवस्था की गई। भोजन, पेयजल के साथ कमरों में इनके ठहरने का इंतजाम किया गया। रात भर पुलिसकर्मी इनकी देखभाल में लगे रहे। बुधवार सुबह सभी प्रवासी मजदूर अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन

शहर कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस फोर्स व आटा थाना पुलिस ने पूरी रात प्रवासी मजदूरों के वाहनों को रोका। नवीन गल्लामंडी में भोजन-पानी कराकर वहां बने कमरों में उन्हें आराम करने दिया। इसके बाद सुबह सभी को रवाना किया गया। एसपी डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि हाल-फिलहाल के हादसों को देखते हुए उरई कोतवाली पुलिस व आटा थाना पुलिस ने इन प्रवासी मजदूरों की मदद की। बताया कि रात-दिन यात्रा कर रहे प्रवासी मजदूर थकान से चूर हो जाते हैं और इसी वजह से दुर्घटनाएं हो जाती हैं।
इस मौके पर आटा थाना शहर कोतवाल शिव गोपाल सिंह, आटा थाना अध्यक्ष जेपी पाल, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, महिला थाना प्रभारी नीलेश कुमारी, शक्ति मोबाइल प्रभारी रानी गुप्ता सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें