फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव डूबने से दो लापता, खोजबीन शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। मध्य प्रदेश के भिंड़ जिले के अहनगुर गांव में आयोजित भंडारा से प्रसाद चख कर लौट रहे बच्चों से भरी नाव टेंगुर घाट के पास सिंध नदी में पलट गई। हादसे के वक्त नाव पर सवार 10 में आठ बच्चे किसी तरह नदी से बाहर निकल आए, लेकिन दो डूब गए। हादसे की सूचना पाकर दोनों बच्चों के परिजन व भिंड जिले के स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से नदी में दोनों बच्चों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ भी पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि शनिवार को गोताखोरों को बच्चों को तलाश करने के लिए नदी में उतारा जाएगा। लापता बच्चों में एक रामपुरा क्षेत्र के मिर्जापुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

भिंड के अहनगुर गांव स्थित एक मंदिर में शुक्रवार को भंडारा था। इसमें शामिल होने के लिए भिंड जिले सटे रामपुरा समेत कई गांवों के बच्चे गए थे। शाम करीब छह बजे रामपुरा व भिंड जिले के हिलगुवा के 10 बच्चे एक नाव से अपने-अपने गांव की तरफ लौट रहे थे। सिंध नदी पार करते समय नाव पलट गई। इससे नाव में सवार सभी बच्चे नदी में गिर गए। इनमें से आठ बच्चे किसी तरह तैर कर नदी से सकुशल बाहर आ गए। जबकि, रामपुरा थानाक्षेत्र के सुभाष चंद्र का बेटा ओम (10) और भिंड जिले के रौन थानाक्षेत्र के हिलगुवा निवासी सुखदीन की बेटी द्रोपदी (16) लापता हो गए। हादसे की सूचना पाकर लापता बच्चों के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने ग्रामीणों की मदद से बच्चों की नदी में खोज की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। टेंगुर घाट से सिंध नदी बहती हैं, जो कि मध्यप्रदेश की सीमा में आती हैं। इस घाट पर मौरंग के खनन के चलते नदी में गहरे गड्ढे हो गए हैं। नदी के पानी में भंवर ज्यादा होने के कारण यह हादसा हुआ। बताया गया कि ओम गांव के एक स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। जबकि, मां सोमवती गांव में ही आशा कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें