जालौन। कोरोना के घटते संक्रमण को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू दिन का समाप्त हो गया है। अनलॉक प्रक्रिया चालू हो गई। अनलॉक के दूसरे दिन ही लोगों ने लापरवाही की। बाजार में लोग बगैर मास्क के दिखे तो दुकानों पर दो गज की दूरी का नियम ही भूल गए। पुलिस ने नियमों का पालन सुनिश्चित कराने का प्रयास किया।
बढ़ते कोरोना के कारण एक माह से ज्यादा तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहा। 29 अप्रैल से कर्फ्यू के कारण व्यापारिक गतिविधियों पर रोक थी। मंगलवार को जब पहले दिन बाजार खुला तो लोगों ने दो गज की दूरी व मास्क लगाने के नियम का काफी हद तक पालन किया। अनलॉक के दूसरे दिन ही लोग बेपरवाह दिखे। सब्जी, फल विक्रेताओं के साथ दुकानदार भी बेपरवाह दिखे। बगैर मास्क लगाये दुकान पर बैठे दिखे। जनरल स्टोर, मेडिकल स्टोर, किराना स्टोर, कपड़े की दुकानों पर शारीरिक दूरी के नियम का भी माखौल उड़ा। कोतवाली प्रभारी उदयभान सिंह अपने साथियों के साथ सड़क पर उतरे तथा नियमों का पालन सुनिश्चित कराने का प्रयास किया। इस बाबत कोतवाली प्रभारी उदयभान सिंह ने बताया कि लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है अगर नहीं मानेंगे तो सख्ती की जाएगी।