फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में एसपी निर्देश पर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाया अभियान, 16 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। एसपी डा.यशवीर सिंह के निर्देश पर शनिवार की रात पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में वांछितों व वारंटियों की धरपकड़ अभियान चलाया। जिसमें पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एट थानाप्रभारी कमलेश कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी कस्बे के बाहर संदिग्ध हालत में घूम रहे छोटू रावत निवासी टांडा जिला झांसी को पकड़ लिया। इसके पास से पुलिस को 40 लीटर कच्ची शराब मिली ।
युवक को थाने लाकर रिपोर्ट दर्ज की गई । उधर आटा पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान अकबरपुर इटौरा से रीता देवी पत्नी तकदीर निवासी ग्राम बारा को पकड़ा। इसके पास से पुलिस को 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई । वही माधोगढ़ पुलिस ने ग्राम बंगरा के बाहर से सुनील कुमार निवासी ग्राम सिहारी को पकड़ा। इससे पुलिस को 19 क्वार्टर शराब मिली जबकि माधोगढ़ पुलिस ने गालमपुर मोड़ से लॉन्ग सिंह उर्फ वेद प्रकाश निवासी नुनायचा को पकड़ा। इससे पुलिस को 16 क्वार्टर शराब बरामद हुआ। जबकि कुठौंद पुलिस ने ग्राम कुरौति से प्रहलाद निवासी कस्बा कुठौंद को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ और रामसेवक निवासी कस्बा कुठौंद को ऊमरी मुस्तकिल रोड से पकड़ा । इससे 10 लीटर कच्ची शराब मिली, जबकि सनगढ़ पुलिया के पास से प्रमोद कुमार निवासी मंगलपुर जिला कानपुर देहात को पकड़ लिया। इसके पास से पुलिस को 20 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

डकोर पुलिस ने ग्राम बंधौली के बाहर से अरविंद उर्फ बिंदा निवासी बंधौली को 21 क्वार्टर शराब के साथ पकड़ा। सिरसाकलार पुलिस ने कस्बे से ही चंद्रपाल निवासी तरसौर थाना सिरसा को 50 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। रामपुरा पुलिस ने ग्राम मानपुर के पास उदय सिंह यादव उर्फ कल्लू निवासी ग्राम धूता को 21 क्वार्टर शराब के साथ जबकि जगम्मनपुर से सुरेशपाल निवासी ग्राम पुर को 27 क्वार्टर शराब के साथ पकड़ा। वहीं रेंडर पुलिस ने नीतू कुमार निवासी महरौली को क्वार्टर शराब के साथ पकड़ा। जबकि कोटरा पुलिस ने सीकरी तिराहे से लाखन निवासी मोहल्ला गणेश गंज कस्बा कोटरा को 18 क्वार्टर और ग्राम धुरट के बाहर से मोहित निवासी भरसूणा को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। उधर उरई पुलिस ने इस्लाम निवासी कांशीराम कॉलोनी को 15 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें