फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्श पर हिंदू देवताओं के टाइल्स की सूचना पर पुलिस ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। मोहल्ला भगत सिंह नगर में स्थित एक धर्मशाला में बने शौचालय के फर्श पर हिंदू-देवताओं सहित पूज्य प्रतीक चिह्नों के चित्रयुक्त टाइल्स लगाए गए हैं। यह सूचना किसी ने हिंदू संगठनों को दी। इस पर विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष साकेत शांडिल्य, राजा तिवारी आदि ने मामले की शिकायत प्रभारी निरीक्षक इमरान खान को दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वहां ऐसा कुछ न मिला।
विज्ञापन

बताते हैं कि शिकायत की जानकारी मिलने पर धर्मशाला संचालक ने पहले ही सारे टाइल्स हटवाकर वहां नया फर्श डलवा दिया। पूछताछ करने पर उसने इस बात से इनकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने धर्मशाला के संचालकों को कड़ी हिदायत देते हुए चेतावनी दी कि माहौल खराब न करे। पुलिस ने बताया कि धर्मशाला को बने काफी समय हुआ है। पिछले सप्ताह धर्मशाला में एक कार्यक्रम हुआ था। उसमें पहुंचे किसी व्यक्ति ने इस मामले की शिकायत की थी। जांच में शिकायत सही नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें