एट। गैस पाइप लाइन डालने के काम में लगे मजदूरों को लेकर जा रही कार अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई और 13 मजदूर घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को निकालना शुरू किया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने कार चालक चालक नीरज याज्ञिक (35) निवासी कुरौली थाना कुठौंद को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में 13 मजदूर घायल हो गए। सभी मजदूर बिहार के हैं। (संवाद)
--------------------
सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत
एट। एट कस्बा निवासी असगर बाबू मंसूरी (50) शुक्रवार को कोंच से बाइक से एट आ रहे थे, एट स्टेशन के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक समेत खंदक में जा गिरे। असगर की मौके पर ही मौत हो गई। वह हेलमेट लगाया हुआ था। इसके बावजूद उसके सिर में गंभीर चोट आई। खंती में शव पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि वह सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष थे। दुकान भी चलाते थे। और पत्रकारिता सेे भी जुड़े थे। वह एट ग्राम पंचायत का चुनाव भी लड़ चुके थे। (संवाद)