फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद का पुतला फूंका, नारेबाजी

Sat, 27 Feb 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच-जालौन-दिबियापुर प्रस्तावित रेल मार्ग को सांसद द्वारा रेल बजट में स्वीकृति न दिलाए जाने के विरोध में नगर के समाजसेवी युवकों ने नारेबाजी कर क्षेत्रीय सांसद का पुतला फूं का। यही नहीं युवकों ने सांसद के नगर आगमन पर विरोध
विज्ञापन


प्रदर्शन कर घेराव की चेतावनी दी है। समाजसेवी सोमिल याज्ञिक, पुष्पेंद्र यादव, नितिन प्रधान, अकरम सिद्दीकी आदि ने कहा कि सांसद भानुप्रताप वर्मा ने लोगों के साथ विश्वासघात किया है। कोंच-जालौन-दिबियापुर रेल मार्ग का सर्वे 1965 से

हो रहा था। ममता बनर्जी के कार्यकाल में उक्त सर्वे पूरा हो चुका है। बस उक्त 89.68 किमी लंबे रेल मार्ग के निर्माण के लिए बजट स्वीकृति की आवश्यकता था। आरोप है कि सांसद ने अपना स्वार्थ साधते हुए कोंच-भिंड रेल लाइन को स्वीकृति
विज्ञापन


प्रदान करा दी। स्वरूप नगर के युवा इसके विरोध में सांसद के नगर आगमन पर उन्हें काले झंडे दिखाते हुए नगर से वापस भेजने को मजबूर करेंगे। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगे।

मनीष वर्मा, फरीद सिद्दीकी, फानिश खान, हर्षित चौरसिया ने कहा कि सांसद द्वारा जालौन नगर की अनदेखी भाजपा के लिए महंगी साबित होगी। कहा कि सांसद ने लोगों का विश्वास तोड़ा है। इस मौके पर मुकेश चंद्र स्वर्णकार, अवधेश सोनी,

कैलाश बाबू सोनी, हरिबाबू जाटव, भुवेंद्र सिंह ठाकुर, संजू प्रजापति, कपिल (सोनू), सुनील कौशल, पवन कौशल, अखिलेश गुप्ता, आशीष अग्रवाल, मुहम्मद कायम खान आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें