यमुना में मिला अज्ञात युवक का शव
कालपी। पुलिस ने शनिवार को यमुना नदी के किनारे खेतों में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। लिखापढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यमुना नदी के किनारे युवक का लावारिस शव पड़े होने की खबर पुलिस को मछुवारों ने दी। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची व शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पर शिनाख्त नहीं हो सकी। तो पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक जींस व शर्ट पहने था और उम्र लगभग तीस साल बताई जा रही है। (संवाद)
--------
कृषि विभाग की टीम ने भरे नमूने
कालपी। कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम के द्वारा बाजार में खाद की दुकान में छापा मारकर बीज के नमूने भरकर परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए। छापेमारी की भनक लगते ही नगर के दर्जन भर उर्वरक व्यापारी दुकानें बंद कर चले गए।
अभियान के दौरान राष्ट्रीय जलागम कृषि इकाई के भूमि संरक्षण अधिकारी परितोष मिश्रा की टीम ने अभियान के अंतर्गत बाजार में चेकिंग करके नमूना लिया। राजा खाद भंडार से बीज के नमूना लिया। भूमि संरक्षण अधिकारी ने बताया कि किसानों के हितों के लिए समय समय पर सैंपल भरने की कार्रवाई अमल में लाई जाती है।(संवाद)