फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर हुए मंदिरों में कार्यक्रम, गुरु की पूजा की

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गुरु पूर्णिमा पर नगर व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों, घरों एवं गुरुओं की समाधि स्थलों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजन आयोजित हुए। आषाढ़ी पूर्णिमा होने के चलते भक्तों ने शारीरिक दूरी का पालन कर पूजा-पाठ की एवं प्रसाद वितरण व भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन

एक पखवाड़े तक पूजा होने के बाद आषाढ़ी पूर्णिमा यानी गुरु पूर्णिमा पर पूजा-पाठ का समापन हो जाता है। कुछ भक्त गुरु की पूजा-अर्चना कर इसी दिन भंडारा आदि का कार्यक्रम आयोजित करते हैं। कई भक्त अखंड रामायण आदि का पाठ भी करवाते हैं। सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मंदिर में महंत सिद्धराम दास की देखरेख में पर्व मनाया गया। महंत के शिष्यों ने गुरु का पुष्पमाला पहनाकर एवं विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। महंत ने समाज को नशा मुक्ति के साथ साथ सभी बुराइयों से दूर रखने का भी प्रयास करने का भी संकल्प लेने को कहा। उन्होंने सभी से टीकाकरण कराने की भी अपील की। इस मौके पर अशोक दुबे, अग्निवेश चतुर्वेदी, विनोद चतुर्वेदी, राजेश चतुर्वेदी, चौ श्यामसुंदर, पलक नायक, प्रेमनारायण, जीतू महाराज, सौरभ चतुर्वेदी आदि रहे।
-----------
भक्त पहुंचे मंदिर, भोग लगाया
जालौन। गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों, घरों एवं गुरुओं के समाधि स्थलों पर पूजा-अर्चना कर अखंड रामायण का पाठ किया गया। देवी मंदिरों एवं हनुमानजी के मंदिरों में भक्तों ने पहुंचकर श्रृद्धा भाव से मिष्ठान का भोग लगाया। पूर्णिमा पर नगर के अखंड परमधाम, नाना महाराज मंदिर, श्रीवीर बालाजी हनुमान मंदिर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह धार्मिक आयोजन किए गए। शुक्रवार की संध्या से ही शुरु हुए धार्मिक कार्यक्रम शनिवार को देर रात तक चलते रहे। शिष्यों ने अपनी श्रद्धा के अनुसार पूजा आराधना की एवं गुरू के चित्रों पर पुष्पमाला भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। हालांकि गुरू पूर्णिमा के कार्यक्रमों पर कोरोना का असर भी दिया। लोग मास्क लगाने के साथ ही शारीरिक दूरी बनाकर पूजा अर्चना करते दिखे। मंदिरों में भी अधिक भीड़ भाड़ नहीं रही।
विज्ञापन

----
गुरु पूर्णिमा पर संतों महंतों का सम्मान किया
कोंच। भाजपा के प्रांतीय नेतृत्व की अपील पर गुरु पूर्णिमा पर नगर के भाजपाइयों ने संतों, मंदिरों के महंतों व पुजारियों को अंगवस्त्र व श्रीफल भेंट किए और उन्हें सम्मानित कर मंदिरों में मिशन 2022 की सफलता की प्रार्थना की। गुदरिया वाले श्री हनुमान जी मंदिर के महंत रमेशदास, सिद्धपीठ बड़ी माता मंदिर के महंत अशोक दास, दोहर सरकार श्री हनुमान जी मंदिर के पुजारी कमलेश दुबे, श्री नरसिंह मंदिर के पुजारी हरसेवक, प्राचीन श्रीरामलला मंदिर के महंत रघुनाथ दास आदि का सम्मान किया गया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, अंजू अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, प्रदीप वर्मा, धर्मेंद्र राठौर, मनीष नगरिया, राघवेंद्र निरंजन, प्रभंजन गर्ग, सौरभ पुरवार, शैलेंद्र पटैरिया आदि रहे।
----
फोटो-30-पचनद पर भंडारे ग्रहण करते श्रद्धालु।
पचनद पर हुआ हवन व भंडारा
रामपुरा। पंचनद तीर्थ क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों पर पूजा हवन एवं भंडारा आयोजन संपन्न हुए। शुक्रवार से ही भक्तों द्वारा पूजन पाठ, रामायण का पाठ किया, जो शनिवार गुरु पूर्णिमा के सुबह से दोपहर तक जारी रहे। इसके बाद भंडारे का कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंदिर के महंत सुमेरवन एवं पुजारी संतोषवन की ओर से भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान विजय द्विवेदी, महंत लल्ला महाराज आदि रहे।
--------
सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर मनाया पर्व
माधौगढ़। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कुरसेड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कोरोना गाइड लाइन के अंतर्गत एक बार में मास्क के साथ पांच शिष्य ही गुरू पूजन कर सके। महामंडलेश्वर दूधाधारी महाराज ने सभी को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए। सुरावली में रामजानकी की बगिया में चल रही भागवतकथा का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के संस्थापक जानकीशरण ने क्षेत्र से आए भक्तों को पांच शिष्यों के साथ गुरू पूजन करवाया। इस दौरान राजेश दीक्षित, विजय दीक्षित, महेश द्विवेदी, विनोद आदि रहे। उधर खकसीस में लक्ष्मीप्रसाद जाटव के घर गुरु पूर्णिमा बुद्ध प्रतिमा की स्थापना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें