फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद की पत्नी की तहरीर पर पालिकाध्यक्ष पुत्र समेत पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नगर पालिका परिसर में पांच दिन पहले कोटेशन को लेकर नगर पालिकाध्यक्ष व सभासद के बीच हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में पालिकाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सभासद सहित नौ लोगों पर कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जबकि सभासद की ओर से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। सभासद की पत्नी ने उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। तब कमिश्नर ने डीएम को इस मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा था। इसके बाद रविवार को सभासद की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पालिकाध्यक्ष पुत्र सहित पांच लोगों पर छेड़खानी व एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि कोटेशन को लेकर 21 फरवरी को नगरपालिका परिसर में पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा व शहर के वार्ड नंबर 7 के सभासद संतोष कुमार के बीच विवाद हो गया था। देखते-देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया था। वहां मौजूद कर्मचारियों व सभासदों ने बीचबचाव कराकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की थी। मंगलवार की रात पालिकाध्यक्ष का पुत्र शुभम अपने छह साथियों के साथ सभासद के घर उमरारखेरा पहुंच गया था। सभासद की पत्नी का आरोप है कि शुभम ने साथियों के साथ उसके घर में घुसकर उसके व सास-ससुर के साथ जातिसूचक गालियां देते हुए छेड़खानी व मारपीट की थी। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए और शुभम व उसके साथियों की जमकर पिटाई की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल शुभम को जिला अस्पताल पहुंचाया था। जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की थी। जिस पर पालिकाध्यक्ष की तहरीर पर सभासद सहित नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जबकि सभासद की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। सभासद की पत्नी संगीता ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। शनिवार को मंडलायुक्त झांसी अजय शंकर पांडेय ने जांच के आदेश डीएम प्रियंका निरंजन को दिए थे। रविवार को सभासद की पत्नी संगीता की तहरीर पर शुभम बहुगुणा, अरुण गुप्ता, वीरु इटौदिया, विवेक गुप्ता,अशोक सोनी पर छेड़खानी व एससी/एसटी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें