फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को नशे में कर कार लूटकर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बदमाशों ने कार चालक को लूटकर फेंक दिया और उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। झांसी सीमा से लौटते वक्त पुलिस को चालक नशे की हालत में मिला। इसके बाद पूछताछ कर परिजनों को सूचना दी गई। फिलहाल परिजन चालक को वापस कानपुर ले गए हैं। एट पुलिस का कहना है कि घटना झांसी जिले की है। लिहाजा अधिकारियों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल स्टेशन के बाहर टैक्सी चलाने वाले श्याम नगर निवासी राजदीप से गुरुवार की रात दो लोगों ने झांसी के लिए उसकी पांच हजार रुपये में गाड़ी बुक की। पुलिस ने बताया कि एट हाईवे के बाद उन दोनों ने ढाबे में चाय पी और राजदीप को नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद बदमाश राजदीप को कार की पीछे वाली सीट में डालकर उरई और झांसी जिलों की सीमा पर बेहोशी की हालत में छोड़ आए। होश आने पर राजदीप जब लड़खड़ाते हुए हाईवे पर एट की ओर लौट रहा था। तो उसे पुलिस मिली और उसने घटना की जानकारी दी। राजदीप के मुताबिक बदमाश उसका पर्स भी ले गए हैं। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन राजदीप को लेकर कानपुर चले गए हैं। एट पुलिस का कहना है कि परिजनों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है। फिलहाल आटा और एट टोल के फुटेज में कार दिखाई दी है, जिसके आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें