फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा मोबाइल की दुकान में चोरी करने वाला

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। मोबाइल की दुकान में चोरी का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कर लिया है। पुलिस ने चोर को चोरी के माल के साथ पकड़ लिया है। इस बात की जानकारी देते हुए सीओ माधौगढ़ शाहिदा नसरीन ने बताया कि पकड़े गए चोर ने रेकी कर घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

बताते चलें कि कस्बे स्थित एक मोबाइल सेंटर के मालिक मोहित गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को बताया था कि उसकी दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों के कीमती मोबाइल और करीब 20 हजार रुपये चोरी की है। घटना की एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे बाद ही पुलिस ने चोर मुकेश उर्फ छोटू निवासी मोहल्ला मैथिलीशरण नगर को गिरफ्तार कर लिया। मुकेश के निशानदेही पर पुलिस ने दुकान से चोरी किए गए कीमती मोबाइल और 15 हजार रुपये बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर प्रवीण यादव ने बताया कि मुकेश ने ग्राहक बनकर दुकान की रेकी की थी। चोरी से पहले सबसे आखिरी ग्राहक के साथ ही मुकेश मोहित की दुकान पहुंचा था। मोबाइल की दुकान के ठीक बगल में ही पिता की चाय की दुकान भी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मुकेश पहले भी छोटी छोटी चोरियों को अंजाम दे चुका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें