फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चोरियों का खुलासा करने में पुलिस नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ और सिलसिलेवार तरीके से हुई चोरियां पुलिस के लिए अब भी चुनौती बनी हुई हैं। कई महीनों बाद भी पुलिस किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं और आमजन में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पुलिस चोरी के मामलों में मुकदमा दर्ज कर खुलासे का भरोसा तो देती है लेकिन धरातल पर कार्रवाई न के बराबर है। कुछ महीनों में आधा दर्जन से अधिक चोरियां और एक हत्या की गुत्थी अब तक अनसुलझी हैं।






केस - एक
भाजपा नेता के घर चोरी

एट थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी भाजपा नेता कार्तिक त्रिपाठी के यहां 17 फरवरी को घर से चोर नकदी और जेवरात पार कर ले गए। घटना उस वक्त हुई जब कार्तिक पिता का इलाज कराने बाहर गए थे। आठ माह बीतने के बाद भी पुलिस चोरी की वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन




केस - दो
लोकतंत्र सेनानी के घर से लाखों की चोरी

29 मार्च को अमीटा गांव के लोकतंत्र सेनानी पूरन प्रजापति के घर चोरों ने करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और 10 हजार रुपये के चोरी कर लिए। वारदात के दौरान वह बाहर गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जल्द ही खुलासा करने की बात कही थी लेकिन कुछ नहीं हो सका है।


केस - तीन
ज्वैलर्स के घर से चोरी, डीवीआर भी ले गए चोर

25 जुलाई को वार्ड नंबर 5, हनुमानगढ़ी निवासी अनिल कुमार सोनी के घर चोरी हुई। परिवार के वैष्णो देवी दर्शन पर गया था। इसी दौरान चोर नकदी व आभूषणों के साथ सीसीटीवी का डीवीआर तक उखाड़ ले गए। पुलिस ने एक सप्ताह में खुलासा करने की बात कही थी। इतने दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।


केस - चार
मंदिरों को बनाया निशाना

18 अक्तूबर को धमसैनी गांव के मंदिरों में चोरी की वारदात हुई। चोरों ने तीन मंदिरों से शंख, झालरें और घंटियां चुरा लीं। 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। लोगों का कहना है कि चोरी की घटना से वह दहशत में हैं।



केस - पांच
वृद्धा की हत्या का अब तक नहीं खुलासा

18 मार्च को थाना क्षेत्र के एक गांव में वृद्ध महिला का सिर कूंचकर उसकी हत्या कर दी गई थी। उसका शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला था। घटना को आठ महीने से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है। लोगों का कहना है कि हत्या पहेली बन चुकी है।
विज्ञापन





वर्जन

घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस की टीमें लगीं हैं। जल्द ही सभी घटनाओं का खुलासा कर लिया जाएगा।

- परमेश्वर प्रसाद, सीओ कोंच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें