फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: स्टेशन रोड पर हुड़दंगियों पर पुलिस का शिकंजा, 22 बाइकें सीज

विज्ञापन
फोटो - 05 स्टेशन रोड पर चेकिंग करती कोतवाली पुलिस। संवाद
विज्ञापन
उरई। शहर के स्टेशन रोड पर हुड़दंग मचाने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार रात पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान में सात बाइकें सीज की गई थीं, जबकि बृहस्पतिवार रात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई चेकिंग के दौरान 22 और बाइकें सीज कर दी गईं।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वाले होटल संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी। किराये की दुकानों के बाहर फुटपाथ पर काउंटर व टेबल लगाकर व्यापार कर रहे कई होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि दोबारा कब्जा मिलने पर सामान जब्त कर कार्रवाई की जाएगी। चेतावनी के बाद कई व्यापारियों ने अपना सामान हटा लिया।

स्टेशन रोड पर बड़ी संख्या में कोचिंग संस्थान संचालित हैं, जहां प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं आते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ युवक महंगी बाइक और कारों के साथ यहां पहुंचकर तेज आवाज में वाहन चलाते हैं और राहगीरों पर रौब झाड़ते हैं। विरोध करने पर सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से बड़ी संख्या में युवक इकट्ठा होकर दबाव बनाने और विवाद करने पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कुछ समूह स्वयं को ईगल गैंग, बिच्छू, देवों का देव, अपना टाइम आएगा और किसी से झुकना नहीं जैसे नामों से संचालित करते हैं। इन समूहों के सदस्य सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में एकत्र हो जाते हैं, जिससे क्षेत्र के व्यापारी और आम नागरिक असहज महसूस करते हैं।
पुलिस का कहना है कि स्टेशन रोड पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों, तेज रफ्तार व संशोधित साइलेंसर वाले वाहनों तथा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें