फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चेकिंग में पकड़े 4.15 लाख

Tue, 10 Jan 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
उरई में बरामद की गई रकम को मीडिया के सामने पेश करते शहर कोतवाल संजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के फरमान के बाद सक्रिय हुई जिले की पुलिस ने अलग-अलग स्थानाें से 4.15 लाख रुपये के नोट बरामद किए हैं। इसमें करीब दो लाख रुपये की नई करेंसी बताई जा रही है। एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि इस मामले की जांच पुलिस पूरी सक्रियता के साथ कर रही है। शहर कोतवाल संजय गुप्त ने बताया कि एक
विज्ञापन


सूचना पर मंगलवार को दिन में पुलिस ने भगत सिंह चौराहे पर नाकाबंदी कर सघन चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान शहर के मोहल्ला शिवपुरी स्थित पीराें वाली मस्जिद के पास रहने वाले मुकीम अंसारी को पकड़ लिया गया। वह पैदल स्टेशन जा रहा था। पुलिस ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें दो-दो हजार के 50 नोट के अलावा सौ-सौ के नोट व 10 व 20

रुपये के कुल दो लाख पंद्रह हजार के नोट बरामद किए गए। पुलिस ने रुपयाें के कागजात मांगे तो व्यापारी नहीं दिखा सका। लिहाजा पुलिस ने मामले को आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया।  उधर, एसपी डा. राकेश सिंह के निर्देश पर एट थाना पुलिस ने मंगलवार को हाईवे पर गुजर रहे वाहनाें की रोककर सघन तलाशी ली। पुलिस ने एक लग्जरी कार से दो
विज्ञापन


लाख रुपये की करेंसी के साथ मोनू शर्मा निवासी एरच जिला झांसी को पकड़ लिया। पुलिस व आयकर टीम रुपयाें की बाबत पड़ताल कर रही है। इस बारे में एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य

ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के तहत 50 हजार रुपये तक ही एक व्यक्ति ले जा सकता है। इससे ऊपर पैसे ले जाने पर पुलिस को पैसे का स्रोत बताना होगा। न बता पाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्हाेंने बताया कि पकड़े गए रुपयाें में करीब दो लाख रुपये की दो-दो हजार रुपये की नई करेंसी है।  

एक्सिस बैंक के 25 लाख रुपये निकले
एट पुलिस द्वारा एक मारुति वैन को पकड़ा तो उसमें करीब 25 लाख रुपये की नई करेंसी निकली। इनमें दो हजार व पांच सौ के नोट थे। पुलिस इतनी बड़ी रकम बरामद होने से उत्साहित हो उठी लेकिन बाद में वैन चालक व गार्ड ने बताया कि यह पैसा एक्सिस बैंक काेंच शाखा का है। पैसा पकड़ने की जानकारी जब बैंक मैनेजर को हुई तो वह बैंक से कागजात लेकर एट थाने पहुंचे और पैसे रिलीज करवा लिए। इस बाबत एएसपी ने बताया कि बैंक ने कागजात दिखाए तो पैसे उनको दे दिए।

डीसीएम से दो लाख रुपये बरामद
कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर शाम कोंच-एट तिराहे के पास से डीसीएम से एक लाख 95 हजार रुपये की रकम बरामद की है। पुलिस ने एक युवक को मौके से हिरासत में लिया है।  कोतवाली पुलिस देर शाम नगर में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कोंच एट तिराहे के पास सीओ नवीन कुमार व कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी ने एक डीसीएम से एक लाख 95 हजार रुपये

बरामद किए। मौके से रामजिआवन यादव पुत्र रामविलास यादव निवासी 86 डिप्टी पड़ाव थाना रायपुरवा कानपुर को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि पकडे़ गए युवक से पूछताछ की जा रही है। वहीं, इस संदर्भ में आयकर विभाग को भी सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें