फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो नामजद हत्यारोपी पुलिस ने दबोचे

Tue, 25 Feb 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। मॉर्निंग वॉक के लिए निकले स्कूल संचालक की योग करते समय धारदार हथियार से सिर धड़ से अलग कर हत्या कर दी गई थी। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। जबकि मृतक के पुत्र द्वारा नामजद किए गए दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


रामपुरा थाना क्षेत्र के सिलउवा बुजुर्ग गांव निवासी विद्याराम आजाद (68) की रविवार को योग करते समय धारदार हथियार से गर्दन पर हमला करते हुए हत्या कर दी गई थी। तब मृतक के पुत्र दिनेश कुमार ने भीमनगर ऊंचा निवासी रामखिलावन व रामचरन के साथ चार अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर नामजद आरोपी रामखिलावन को उसी दिन हिरासत में ले लिया था।
जबकि रामचरन भी सोमवार की रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने अपनी जांच में मृतक के विद्यालय के स्टॉफ से भी पूछताछ की है। हत्या के खुलासे के लिए एसओजी सहित तीन टीमें लगी हैं। लेकिन फिर भी तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन


वर्जन
मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें लगी हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पूरे मामला का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। -प्रदीप कुमार वर्मा एएसपी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें