फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकाल रहे प्रधान व बीडीसी को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। जिला प्रशासन की रोक के बाद भी चुनाव जीते प्रत्याशियों ने कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए गांव में विजयी प्रत्याशियों और समर्थकों ने जुलूस निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने विजयी प्रत्याशियों के साथ समर्थकों को किया गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कोटरा थाना क्षेत्र के एक गांव के नवनिर्वाचित प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने भारी समर्थकों के साथ गांव में सोमवार को विजय जुलूस निकाल रहे थे। खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने विजय जुलूस में शामिल नवनिर्वाचित प्रधान एवं कुछ समर्थकों को हिरासत में ले लिया।
बाकी समर्थक पुलिस को देख कर मौके से भाग खड़े हुए। प्रभारी निरीक्षक सुधांशु पटेल ने बताया कि जिला प्रशासन की रोक के बावजूद भी नवनिर्वाचित प्रधान अपने कुछ समर्थकों के साथ घर घर जाकर जनसंपर्क कर रहे थे। फिलहाल मामले में पूछताछ की जा रही है। मौके की वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई है। जिससे बाकी के समर्थकों को भी पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें