फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खंभा टूटा, छह घंटे गुल रही बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा कलार। क्षेत्र के भिटारी पुल के पास शुक्रवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 11 केवी लाइन का बिजली खंभा टूट गया। हादसे के बाद खंभा सड़क की ओर झूलता रहा और लाइन में करंट भी प्रवाहित होता रहा। गनीमत रही कि रात में कोई राहगीर या वाहन इसकी चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन


इस हादसे के कारण मलथुआ, भिटारी, जहटौली, मिसुरपुरा और अट्टरा खुर्द समेत पांच गांवों की विद्युत आपूर्ति करीब छह घंटे तक बाधित रही। ग्रामीणों के अनुसार, अज्ञात वाहन खंभे में टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। खंभा आधी सड़क तक झुक गया था, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहा। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने बिजली निगम को सूचना दी। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कराया। सिरसा कलार बिजलीघर के अवर अभियंता अभिषेक सिंह ने बताया कि खंभा क्षतिग्रस्त होने के बाद उसे बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
बिजली आपूर्ति बाधित रहने से गांवों में पेयजल संकट गहरा गया। घरों में मोटरें नहीं चल सकिँ, जिससे लोग पानी नहीं भर पाए। गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित रहा, क्योंकि फ्रिज बंद रहने से पेय पदार्थ ठंडे नहीं हो सके। ग्रामीण अभिषेक कुमार, तुलसीराम, कृष्णपाल, राजू सिंह और अजय सिंह ने बताया कि यदि हादसे के तुरंत बाद बिजली आपूर्ति बंद की जाती, तो बड़ा हादसा टल सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें