फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला का ताला तोड़कर मवेशियों को बाहर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। बोहरा स्थित अस्थाई गोशाला से अज्ञात लोगों ने ताला तोड़कर अन्ना पशुओं को बाहर निकाल दिया। जिससे अन्ना पशुओं ने दस बीघा में खड़ी फसलों को चट कर लिया है। बोहरा प्रधान ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। कोतवाल जेपी पाल का कहना है कि तहरीर आ गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बोहरा में अस्थाई गोशाला बनी है, जिसमें एक सैकड़ा अन्ना पशु बंद है। शुक्रवार देर रात अज्ञात लोगों ने गोशाला का ताला तोड़कर अन्ना पशुओं को ले जाकर खेत के अंदर छोड़ दिया। जिससे दस बीघा खेत में खड़ी मटर, मसूर, जौ, गेहूं की फसल चट कर ली। सुबह जानकारी होने पर अन्ना पशुओं को खेत से बाहर निकाला। प्रधान राजबहादुर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें