बेरी से बेर तोड़ते समय एक मजदूर का सरिया ऊपर निकली एचटी लाइन में छू गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। वहां मौजूद अन्य लोग उसे जिला अस्पताल लाए, जहां डाक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली के अजनारी रोड स्थित निर्माणाधीन वेयर हाउस में बिहार के
मधेपुरा जिला के थाना धैलार के गांव ओराही निवासी मजदूर निर्धन यादव (40) पुत्र दुन्नी यादव मजदूरी करता था। मंगलवार की दोपहर वह पास में ही लगे बेरी के पेड़ से बेर तोड़ने के लिए गया। वह लोहे के सरिया से बेर तोड़ने लगा तभी ऊपर से निकली एचटी लाइन को वह नहीं देख सका और लोहे का सरिया एचटी लाइन से छ़ू गया और वह गंभीर रुप से झुलस गया।
आसपास मौजूद लोगाें ने उसे बचाया और जिला अस्पताल ले आए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।