उरई। शहर के खिलाड़ी अब जिले स्तर पर नहीं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी कई दिनों से प्रशिक्षण ले रहे थे। वह मंगलवार की शाम अमहदाबाद के लिए रवाना हो गए।
जिला एथलेटिक्स एसोसिऐशन के सचिव डॉ. राजन भाटिया ने टीम को रवाना किया। उनके साथ जिला क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी से लेकर 18 तक अंतर जनपदीय राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 11 सदस्यों की टीम गई है। इसमें दो कोच भी मौजूद हैं।
उन्होंने बताया कि खिलाड़ी एथलेटिक्स के सभी खेल में भाग लेंगे। इसमें दौड़, रस्सी कूंद, बॉलीवॉल आदि शामिल हैं। अंडर-16 की टीम कई बार पहले भी प्रदेश स्तर पर शहर का नाम रोशन कर चुकी है। टीम में आराध्या, श्रुति तिवारी, शिवअमन, अनुराग, सुयश पटेल, प्रदुम्न, स्वामी, यशवी, आनंद, अनुराग यादव, अंजली यादव अहमदाबाद के लिए गए हैं।