फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता पर पुत्री की हत्या का आरोप, गले में रस्सी के गहरे निशान मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद(जालौन)। थाना क्षेत्र के मजरा डगरू पुरवा में पिता के हाथों 17 साल की बेटी की हत्या की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर अरुण तिवारी का कहना है कि लड़की के गले में रस्सी के गहरे निशान हैं। मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट से और भी स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

डगरू पुरवा के लोगों ने देर रात पुलिस को सूचना दी कि इलाके के रामबाबू ने पत्नी निर्मला से खेत में झगड़ किया। इसके बाद घर आकर बेटी नीरज की गला दबाकर हत्या का दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी पिता मौके पर नहीं मिले हैं। परिवार में जमीन के विवाद की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें