उरई(जालौन)। कोतवाली इलाके में जालौन बाईपास के पास दंपति की बाइक में पीछे से आ रही बाइक ने कट मार दिया। इससे बाइक पर सवार महिला उछलकर सड़क पर गिर पड़ी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने महिला को कुचल दिया। महिला को लहूलुहान देख भीड़ लग गई। राहगीरों और पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे रेफर कर दिया गया। झांसी मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला को कुचलने वाले ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया। चालक मौके से भाग गया।
जालौन कोतवाली इलाके के उरगांव निवासी सुरेश पटेल रविवार देर शाम पत्नी शशि पटेल (55) को लेकर जालौन बाईपास से करसान रोड पर जा रहे थे। पीछे से आ रही बाइक ने कट मार दिया। इससे पति संतुलन खो बैठा। महिला बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक महिला के पैरों के ऊपर गुजर गया। महिला को लहूलुहान देख राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। महिला ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर परिजनों में कोहराम मच गया।