फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण सड़क हादसा: जालौन में टायर फटने से पिकअप खाई में गिरी, चार लोगों की मौत और दो घायल

Sun, 17 Sep 2023 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Jalaun News: पिकअप चालक राजू के रिश्ते में साले लगने वाला इरशाद भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। बहनोई राजू उसे दूसरी गाड़ी से जालौन इलाज कराने ला रहा था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घर के बाहर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर से लोहे की चादर खरीदकर लौट रहे व्यापारियों की पिकअप का टायर फट गया। इससे बेकाबू पिकअप खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो घायल हो गए। हादसे का शिकार लोग लोहे का बक्सा बनाने का कार्य एक ही दुकान में करते थे।

विज्ञापन

नगर के मोहल्ला तोपखाना निवासी नाजिम (45) की कोंच चौराहे के पास बक्सा बनाने की दुकान हैं। शुक्रवार को वह बक्से बनाने में प्रयोग होने वाली लोहे की चादर खरीदने के लिए पिकअप से ग्वालियर गए थे। उनके साथ उनका पुत्र निहाल (19), दुकान में काम करने वाले शाहगंज निवासी मोहम्मद अली (22), झांसी जिले के मोंठ निवासी अबूबकर (25), सहाव निवासी इरशाद (28) और पिकअप चालक मोहल्ला तोपखाना निवासी राजू (35) भी थे।
ग्वालियर से चादर खरीदकर शुक्रवार की शाम को लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे मध्य प्रदेश के गोहद के पास अचानक उनकी पिकअप का अगला टायर फट गया। इससे बेकाबू पिकअप सड़क किनारे खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पीछे बैठे निहाल, मोहम्मद अली, अबूबकर और इरशाद की मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक राजू और आगे बैठे नाजिम गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Trending Videos

आपस में रिश्तेदार हैं हादसे का शिकार लोग
पिकअप चालक राजू के रिश्ते में साले लगने वाला इरशाद भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। बहनोई राजू उसे दूसरी गाड़ी से जालौन इलाज कराने ला रहा था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना में नाजिम तो आगे बैठे होने की वजह से बच गए, लेकिन पिकअप में पीछे बैठा पुत्र नहीं बच सका। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुत्र को मृत देख पिता के भी आंसू नहीं थम रहे थे। उनके यहां काम सीखने के लिए झांसी के मोंठ से आए रिश्तेदार अबूबकर और मोहम्मद अली की भी घटना में मौत हो गई। सगे संबंधियों की मौत से सभी घरों में मातम छा गया। मृतकों के घर पर भी काफी संख्या में लोग शोक संवेदना के लिए पहुंचे। हालांकि पोस्टमॉर्टम के बाद समाचार लिखे जाने तक शव घरों पर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें