फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: फोन हैक कर बैंक खाते से 69 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के रापटगंज मोहल्ला निवासी व्यक्ति के बैंक खाते से फोन हैक कर 69 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रविंद्र सिंह तोमर ने पुलिस को बताया कि 17 सितंबर को उनके केनरा बैंक खाते से उनकी अनुमति के बिना 69 हजार रुपये निकाल लिए गए। बैंक से जानकारी करने पर पता चला कि रकम आंध्र प्रदेश के कुरनूल क्षेत्र के चिप्पागिरी निवासी एक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई है। पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने किसी को रकम निकालने या ट्रांसफर करने के लिए अधिकृत नहीं किया था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी आनंद सिंह का कहना है कि मामले की जांच साइबर सेल की मदद से की जा रही है।(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें