फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक और मिठाई विक्रेताओं ने सांसत में डाला, संक्रमण से बचने का अपनाया तरीका

विज्ञापन
कोंच में बेरीकेटिंग करते पालिका कर्मी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच और उरई तहसील के मिठाई विक्रेताओं और कोंच के ही मेडिकल स्टोर संचालक के कोरोना पॉजिटिव निकलने से इलाकों में हड़कंप मचा है। जब से अनलॉक हुआ है तब से सैकड़ों लोग इनकी दुकानों से सामान की खरीदारी कर चुके हैं। ऐसे में हाल फिलहाल दो चार दिन पहले खरीदारी करने वाले लोग ज्यादा सांसत में हैं, क्योंकि ऐसे लोगों में संक्रमण फैलने का भी खतरा है।
विज्ञापन

एसडीएम कोंच अशोक कुमार का कहना है कि लोगों से अपील की जा रही है कि जिन्हें तनिक भी शंका हो तो तत्काल जांच कराएं। जिनका भी इन दुकानदारों से संपर्क रहा है। वे भी चुप न बैठें क्योंकि इससे बीमारी कम होने के बजाए और बढ़ने की आशंका बनी रहेगी। फिलहाल इन सभी दुकानों को बंद कराकर आसपास बरिकेडिंग भी करा दी गई है।
बता दें कि शुक्रवार को उरई शहर के एक नामचीन मिठाई की दुकान के विक्रेता के बेटे की भी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। दुकान पर पूरे दिन में सैकड़ों लोगों की भीड़ मिठाई के अलावा दूध, दही आदि लेने पहुंचती है और बेटा भी पिता के काम में हाथ बंटाता है, ऐसे में दुकान के ग्राहकों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

गुरुवार को कोंच में भी एक मिठाई विक्रेता कोरोना संक्रमित पाया गया था। शुक्रवार को कोंच के जवाहर नगर इलाके के जिस मेडिकल स्टोर पर लोग सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दवा खरीदते नजर आते थे, उसका संचालक भी कोरोना पाजिटिव आया। जिसकी जानकारी मिलते ही दुकान से दवा खरीदने वालों के होश फाख्ता हो गए।
इतना ही नहीं बाजार की जिस गली में उसका निवास है वहां और भी तमाम मेडिकल स्टोर्स हैं जो अब वहां हॉटस्पॉट बन जाने के कारण बंद हो गए हैं। प्रशासन ने भी बैरिकेडिंग और सैनिटाइजेशन का काम शुरू करा दिया है। कोंच एसडीएम ने बताया कि सर्राफा बाजार, गोपाल मार्केट, बसंत कांप्लेक्स, बर्तन बाजार, मानिक चौक, सब्जी मंडी, पत्तल बाजार आदि इलाके बंद कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें