कोंच। कस्बे के राम तलैया इलाके में रखा सौ केवीए का ट्रांसफार्मर पंद्रह दिन से परेशान करने के बाद फुंक गया। एसडीओ बोले, कुछ दिनों से ट्रांसफार्मर में बीच-बीच में कुछ खराबी आती थी पर काम कर रहा था। शनिवार सुबह ही फुंका है। बिजली व्यवस्था से परेशान इलाकाई लोगों ने पहले अधिकारी के चक्कर लगाए। जब सुनवाई नहीं हुई तो जाम लगाकर नारेबाजी की। जाम लगने की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार व कोतवाल ने आक्रोशित लोगों को जल्द सप्लाई चालू कराने का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
मोहल्ले भगतसिंह नगर के राम तलैया इलाके में शौचालय के पास रखा सौ केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले कई दिनों से सही सप्लाई नहीं निकल रहा था। भीषण गर्मी ने बिजली न आने से परेशान इलाकाई लोगों ने पहले अधिकारियों के चक्कर लगाए जब नहीं किसी ने नहीं सुनी तो शाम चार बजे के लगभग छावला की पुलिया के पास जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
जाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार गौरव कुमार, एसडीओ रवींद्र कुमार व कोतवाल विजय कुमार पांडे मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिया कि जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगवाकर सप्लाई चालू करा दी जाएगी। गुड्डू, नानू, साहिल, जॉकी, शिवम, बबलू, इरफान, सूरज आदि बताया कि पंद्रह दिन से सप्लाई नहीं मिल रही है। ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है, कोई सुनने वाला नहीं है। एसडीओ बिजली रवींद्र कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह ही ट्रांसफार्मर फुंका है। जानकारी होते ही डिमांड भेज दी गई है। कल ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा।