उरई। मकर संक्रांति पर कड़ाके की सर्दी रही। गुरुवार की सुबह कोहरे की चादर ने लोगों को तेज सर्दी का एहसास कराया। पारा भी साढ़े छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालत यह रही कि लोगों को सुबह नौ बजे तक कोहरे के कारण वाहनों की लाइट जलाकर निकलना पड़ा। सर्दी और कोहरे का असर ट्रेन संचालन पर भी पड़ रहा है। झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पर सुबह हुए कोहरे के कारण सात यात्री ट्रेनें आधा घंटे से ढाई घंटे देरी से आई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
इंदौर से पटना एक्सप्रेस 33 मिनट, लखनऊ से मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस 51 मिनट, पटना से इंदौर एक घंटा 29 मिनट, प्रतापगढ़ से भोपाल 2 घंटा 35 मिनट, मुंबई से लखनऊ जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस 34 मिनट, दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक घंटा 48 मिनट, गोरखपुर से मुंबई कुशीनगर एक्सप्रेस 1 घंटा 59 मिनट देरी से उरई स्टेशन पर आई। कोहरे का असर इतना रहा कि सरसौखी भुआ सेक्शन के बीच ट्रेनों को सतर्कता आदेश देकर निकाला गया।