फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के किनारे रहने वालों की मदद को आगे आए लोग

विज्ञापन
शहर में जरूरतमंदों को राशन सामग्री देने आए न्यायिक अधिकारी, डीआईओएस व बदलाव टीम के सदस्य। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगे लॉकडाउन की स्थिति में जरूरतमंदों की मदद के लिए टीम बदलाव आगे आई है।
विज्ञापन

टीम ने गुरुवार को बाहरी राज्यों से आकर सड़क किनारे जड़ी बूटी का काम करने वाले परिवारों, नया पटेलनगर में निर्बल, असहाय, विकलांग व बिहारी मजदूरों को आटा, आलू, तेल, दाल, साबुन, नमक आदि के 70 पैकेट वितरित किए। लेकिन इस दौरान सामाजिक दूरी का पूरी तरह से पालन किया गया। इस दौरान अपर जिला जज अनिल कुमार यादव, डीआईओएस भगवत पटेल, कोतवाल शिवगोपाल वर्मा, नीरज पटेल, प्रवेश कुमार, आलोक निरंजन, प्रताप यादव, श्रवण,अनिल, अलीम, प्रदीप, रामजीवन, रविंद्र गौतम, रंजीत, कपिल, महावीर, शिवम मौजूद रहे।
उधर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रभारी सचिव विवेक कुमार सिंह ने शहर के स्टेशन रोड पर जरूरतमंदों को सैनिटाइजर, मास्क और भोजन के पैकेट वितरित किए। सिविल जज विवेक कुमार सिंह ने बताया कि तहसील विधिक सेवा समितियों के माध्यम से लोक कल्याण के इस कार्य को विस्तार दिया गया है। जहां बाह्य स्थित न्यायालय के न्यायिक अधिकारी, स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर इस काम को अंजाम देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर जारी, मिलेगी कानूनी सहायता
उरई। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से उत्पन्न परिस्थितियों में बहुत से लोग कठिनाइयों का सामना भी कर रहे हैं। खासतौर से बच्चों व महिलाओं को विधिक सहायता की आवश्यकता हो सकती है। राज्य प्राधिकरण के स्तर पर एक लीगल एड टोल फ्री हेल्पलाइन नं0 1800.419.0234 चलाई जा रही है। इस लीगल एड हेल्पलाइन नंबर पर तीन अधिवक्ताओं की सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं। जिला जालौन में जिला जज अशोक कुमार सिंह के आदेशानुसार जरूरतमंद व्यक्तियों की विधिक सहायता के लिए पैनल लॉयर राजकुमारी निषाद 9838525859 एवं साधना त्रिपाठी 9450273167 को नामित किया है। यह पैनल अधिवक्ता हर समय जरूरतमंद लोगों विशेषकर बच्चों व महिलाओं को विधिक सहायता प्रदान करेंगी। संबंधित व्यक्ति बच्चे व महिलाएं उक्त मोबाइल नंबरों पर फोन कर इनसे विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें