उरई/कोंच। कोरोना वैक्सीन की कमी के बीच जारी वैक्सीनेशन प्रक्रिया लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। वैक्सीन लगवाने के लिए बड़ी संख्या में लोग केंद्रों पर पहुंच रहे है, लेकिन जब उन्हें पता लगता कि वैक्सीन की कमी है और पहले से नंबर लगा दिए गए है तो मायूस होकर लौट रहे है।
पहले तो लोग वैक्सीन लगवाने में हिचक रहे थे लेकिन जबसे 18 प्लस का वैक्सीनेशन चालू हुआ है, तबसे वैक्सीन लगवाने वालों की भीड़ उमड़ रही है। वैक्सीनेशन सेंटरों पर बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोगों को उस वक्त मायूसी हाथ लग रही है। जब टीके लगवाने पहुंचे लोगों के सापेक्ष एक तिहाई डोज ही उपलब्ध है।
कोंच में सोमवार को कुछ टीके को वैक्सीन के आ गए, जिससे दूसरा डोज लगवाने वालों को बड़ी संख्या में सीएचसी से मायूस लौटना पड़ा। टीका लगवाने सीएचसी गए एक वृद्ध ने बताया कि सुबह सात बजे ही पर्चियां बांट दी गई जिससे तमाम लोग वैक्सीन लगवाए बिना ही लौट गए।
नगर पालिका में लगाए गए कैंप में भी सिर्फ सौ डोज दी गई थी जबकि टीका लगवाने बालों की संख्या काफी थी। गौरतलब यह भी है कि 18 प्लस और 45 प्लस वालों को अब एक साथ वैक्सीन दी जाने लगी है। जिससे टीकाकरण केंद्रों पर मारामारी की स्थिति बन रही है।