फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो साल से गड्ढों में तब्दील नौ किलोमीटर सड़क से गुजर रहे लोग

विज्ञापन
फोटो 29- गड्ढों में तब्दील हरदोई गूजर से सोमई को जोड़ने वाली गड्ढेदार सड़क। संवाद
विज्ञापन
उरई। सोमई से हरदोई गूजर गांव को जोड़ने वाला मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया है। विभाग के ध्यान न देने से रास्ते में जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे वहां से निकलने वाले लोगों को हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से कई बार सड़क के लिए कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

हरदोई गूजर गांव को झांसी कानपुर हाईवे से जोड़ने वाले नौ किलोमीटर मार्ग की तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। इससे सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस मार्ग से प्रतिदिन करीब तीन हजार लोगों को आवागन होता है। साथ ही इस मार्ग से ही लोग एट पहुंचते हैं। ग्रामीण शेर सिंह, राजा, महेंद्र सिंह, आशुतोष आदि ने बताया कि सड़क दो साल से पूरी तरह से उखड़ गई है, लेकिन इसके बाद भी कोई इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे यहां खतरा बना रहता है। हालत यह है कि रेलवे क्रॉसिंग के पास तो दो गड्ढों ने तालाब जैसा रूप ले लिया है। पानी भरने पर लोगों को यह गड्ढे नहीं दिखते हैं और हादसे हो जाते हैं। लोगों ने जल्द ही सड़क बनवाने की अपील की है।
बता दें कि इस मार्ग से हरदोई गूजर व बर्द गांव सहित करीब चार गांवों के लोगों को प्रतिदिन आवागमन होता है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना का कहना है कि जल्द ही सड़क को सही करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें