फोटो-14-इंटरलाकिंग को लेकर नाराजगी जताते इलाकाई लोग। संवाद
कोंच। कस्बे के मालवीय नगर में किष्किंधा के पास 19 लाख की लागत से डाली जा रही इंटरलॉकिंग पर इलाकाई लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का आरोप है कि इंटरलाकिंग काफी निचाई में डाली जा रही है जिसमें बारिश के समय जलभराव की समस्या रहेगी। इंटरलाॅकिंग नीची होने से आसपास के खेतों से निकलने वाला पानी भी यही भरेगा।
नगर पालिका मालवीय किष्किन्धा के पास 19 लाख की लागत से इंटरलाॅकिंग का कार्य करा रही है। लोगों का कहना है कि इंटरलाॅकिंग काफी नीची डाली जा रही है जिसमें हमेशा जलभराव की समस्या बनी रहेगी। इलाकाई लोगों ने एसडीएम ज्योति सिंह से भी शिकायत कर सड़क ऊंचाई से डलवाने की मांग की थी। शुक्रवार को इलाकाई लोगों ने काम पर नाराजगी जताई और विरोध जताया।
वहीं ठेकेदार हिमांशु गुप्ता का कहना है कि एस्टीमेट के मुताबिक इंटरलॉकिंग काफी ऊंची डाली जा रही है फिर भी मोहल्लेवासी परेशान हैं। अगर कोई समस्या है तो समाधान किया जाएगा। इस दौरान रामदास, कलू राइन, दिनेश, गुफरान, शाहरुख, सुल्ताना, शहरा, रूबी, सितारा, काजल आदि मौजूद रहे।