फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली न मिलने से गुस्साए लोगों ने बिजलीघर घेरा

Mon, 17 Jul 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
एट सब स्टेशन का घेराव करते लोग। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
एट। ट्रक की टक्कर से खंभ और तार टूटने से कसबे के कई मोहल्लों की बिजली दो दिन से गुल है। इससे लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई तो सोमवार को लोगों ने बिजलीघर का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी। भीड़ का गुस्सा देख जेई भागे और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने जैसे तैसे समझाकर भीड़ को शांत कराया।
विज्ञापन

 एट में पुराने थाने के पास शनिवार रात ट्रक की टक्कर से हाइटेंशन लाइन का पोल और तार टूट गए थे। इससे कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। रविवार को भी पूरा दिन खंभा और तार ठीक नहीं किया गया। इस पर मोहल्लों के कुछ लोग पावर हाउस पहुंचे और खंभा-तार ठीक करा आपूर्ति शुरू करने की मांग की लेकिन उन्हें टरका दिया गया। बिजली न होने से पेयजल का संकट भी गहरा गया। दो दिन से बिजली न होने से लोग दूर दूर से पानी ढोकर ला रहे हैं। गुुस्साए लोगों ने सोमवार को बिजलीघर का घेराव कर दिया। भीड़ ने अधिकारियों की गाड़ी घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी। भीड़ का गुस्सा देखकर जेई मोहनकृष्ण दफ्तर छोड़कर भागे और पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष ने बिजलीघर पहुंचने लोगों को शांत कराया। लोगों ने बताया कि बिजली न आने से गर्मी से तो जूझ ही रहे हैं, पानी भी नहीं मिल पा रहा है। शिकायत के बावजूद जेई लापरवाही बरत रहे हैं।
आज काम नहीं करेंगे संविदा बिजलीकर्मी
 कोंच (ब्यूरो)। कोंच, नदीगांव और कैलिया आदि बिजली घरों से संबद्ध संविदा कर्मियों को कई महीने से मानदेय नहीं मिला है। इससे उन्हें परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। इससे खफा सविंदा कर्मियों ने मंगलवार को काम न करने का एलान कर दिया है। अधिशाषी अभियंता जालौन को पत्र भेजकर बताया कि मार्च से मानदेय नहीं दिया गया है। इसके अलावा मार्च 2011 से ईपीएफ का ब्यौरा नहीं दिया जा रहा है। अधिशाषी अभियंता का कहना है कि संविदा कर्मियों को जल्द मानदेय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें