फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चिकित्सा प्रतिपूर्ति के मामले में विलंब से पेंशनर नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को विकास भवन स्थित संगठन कार्यालय में हुई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलध्यक्ष हरगोविंद दयाल श्रीवास्तव ने कहा कि 17 दिसंबर को आयोजित होने वाले पेंशनर दिवस को सफल बनाने के लिए सभी पेंशनरों और कर्मचारियों को एकजुट होकर सफल बनाना है।
बैठक में लखनलाल ओहरवार, रमेश चन्द्र गुबरेले, हरीराम ओमरे ने कहा कि कैशलैश स्वास्थ्य कार्ड के सक्रिय न होने के कारण चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों में सीएमओ व सीएमएस स्तर पर अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। यदि सुधार न हुआ तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। रामेश्वर दयाल कुशवाहा, राजेश कुलश्रेष्ठ, अखिलेश खरे ने इस बार पेंशनर दिवस पर डीएम समेत सभी विभागाध्यक्षों को अनिवार्य रूप से उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि मार्च में अधिवेशन कराने पर विचार रखा। रवींद्र दुबे, राधेश्याम कुशवाहा, नरेंद्र सिंह ने कहा कि पेंशनर्स की जिलास्तर पर लंबित समस्याओं पर संगठन प्रभावी कदम बढ़ाए। संचालन अंगद सिंह कछवाह ने किया। इस दौरान अर्जुन सिंह राजपूत, गणेश शंकर निरंजन, महेश श्रीवास्तव, शिवनाथ कुशवाहा, मुन्नालाल प्रजापति, राधेश्याम गुप्ता व राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें