जालौन। जनपद में भी कोरोना मरीजों की संख्या सौ तक पहुंच गई है। लोगों को कोरोना को लेकर जागरूक करने एवं लगातार कार्रवाई के बाद भी लोगों को सामाजिक दूरी और मास्क का महत्व समझ नहीं आ रहा है।
यह तो गनीमत है कि नगर में अभी तक एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। बाजार में भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से दाएं व बाएं साइड का नियम लागू किया गया है। इसके अलावा एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम, कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र बाजार में लगातार सामाजिक दूरी का पालन कराने के साथ ही मास्क पहनने के लिए लोगों को प्रेरित करते नजर आते हैं। दुकानदारों को भी सामाजिक दूरी का पालन करने व मास्क पहनने के साथ दुकानों पर सैनिटाइज अथवा साबुन व पानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को बाजार में बिना मास्क लगाकर घूम रहे एक दर्जन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे दो हजार रुपये अर्थदंड वसूला गया।