फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए परेशान ग्रामीणों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
पानी के लिए नारेबाजी करते सिरसादोगढ़ी के ग्रामीण - फोटो : ORAI
विज्ञापन
माधौगढ़। तहसील के अंतर्गत सिरसादोगढ़ी गांव में पेयजल योजना ग्रामीणों के लिए बेमकसद साबित हो रही है और ग्रामीणों को पानी की तलाश में भटकना पड़ रहा है। टंकी से पानी न आने पर दो दर्जन ग्रामीणों ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2005 में सिरसादोगढ़ी गांव में 15 लाख की लागत से पानी की टंकी व नलकूप की स्थापना की गई। लेकिन जेई अभिषेक व ठेकेदार ने गांव में चार इंच की जगह दो इंच की लाइन डाल दी गई। जिस पर 15 हजार गांव की आबादी वाले गांव में ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया था। तब अधिकारियों ने ग्रामीणों को मोटी लाइन डलवाने का आश्वासन देकर मामला दबा दिया था।
ग्रामीण नेत्रपाल सिंह, विनय प्रताप सिंह, बलराम, अमर, रामबाबू ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बताया कि गांव में बनी टंकी, नलकूप सफेद हाथी के समान है। ग्रामीणों को एक बूंद भी पानी पीने को नसीब नहीं हुआ। यही नहीं जल संस्थान द्वारा आपरेटर भी नियुक्त नहीं किया है, जिससे गर्मी के मौसम में ग्रामीण प्यासे रह गए। वहीं लोगों को पानी देने का वादा प्रशासन का हवा हवाई साबित हो रहा है। इस संबंध में एसडीएम सालिकराम का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। इस बारे में जल संस्थान के अधिकारियों से बात कर शीघ्र टंकी से सप्लाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें