फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव में शांतिपूर्ण मतदान

Sun, 02 Jul 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
वोट डालने जातीं वृद्धा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोंच/कदौरा। कोंच व कदौरा ब्लाक क्षेत्र मेें रिक्त पडे़ ग्राम प्रधानों के पदों पर उपचुनाव कराया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों जगहों पर चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए पुलिस फोर्स तैनात रहा। इसी के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी बूथ केंद्रों का जायजा लेते रहे। जहां भी गड़बड़ी की शिकायत मिली हैं, वहां पर अधिकारियों का रुख सख्त नजर आया।
विज्ञापन

कोंच प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम सभा बसोव में सामान्य निर्वाचन में जीत कर आए प्रधान रामसिंह राजपूत की हादसे में मौत के बाद सीट रिक्त पड़ी थी। शनिवार को चुनाव कराया गया। सुबह 7 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम पांच बजे तक जारी रही। इस दौरान 71 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आरओ इंद्रनाथ सिंह ने बताया कि कुल छह प्रत्याशी अनारकली, अनिलकुमार, कढोरेलाल, जितेन्द्रकुमार, राजेन्द्रकुमार और राजेशकुमार राजपूत के बीच मुकाबला है। 2 हजार 663 मतदाताओं के सापेक्ष चार बूथों पर कुल 2 हजार 222 वोट डाले गये। दोपहर के वक्त अधिकारियों को फोन पर सूचना दी गई कि यहां मतदान कार्य में लगे कर्मचारी गड़बड़ी कर रहे हैं। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जब एसडीएम सुरेश सोनी, सीओ नवीन कुमार नायक और कोतवाल सत्यदेव सिंह मौके पर पहुंचे तो मामला फर्जी निकला।  कदौरा प्रतिनिधि के अनुसार नाका ग्राम में रिक्त सीट पर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था में चुनाव कराया गया। 1244 में सिर्फ 901 मतदाताओं ने वोट डाले। इंस्पेक्टर मुकेश वर्मा ने बताया कि चुनाव में छह उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें