उरई। नागरिकता कानून के विरोध को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम चाक चौबंद रहे। जिले के सभी तहसीलों व थाना क्षेत्रों में पुलिस चौराहे पर पेट्रोलिंग करती दिखी। वहीं जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर व पुलिस अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार भी जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हैं। सुरक्षा को लेकर देर रात दस बजे पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक भी की।
बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को देकर पूरे देश में हिंसक घटनाएं हो रही है। वहीं शनिवार को कानपुर में हिंसा के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम चाक चौबंद रहे। शहर की स्थिति यह रही कि सभी चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा हो वहीं तहसीलों में कोंच, कालपी, जालौन में पुलिस ने पैदाल मार्च कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।
वहीं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने कई जगह का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कोतवाल शिवगोपाल ने बताया कि शहर के सभी आंबेडकर चौराहों, शहीद भगत सिंह चौराहे व जिलापरिषद पर सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस तैनात रहा। वहीं कानून व्यवस्था व हिंसक घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने देर रात सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था के दिशा निर्देश दिए।