फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एंबुलेंस से टकराई मरीज की बाइक, तीन घायल

विज्ञापन
फोटो-02 कोंच सीएचसी में भर्ती घायल निशु। संवाद
विज्ञापन
कोंच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्रसूता को घर छोड़ने जा रही एंबुलेंस से एक मरीज की बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मरीज समेत तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना ग्राम घुसिया मोड़ के पास उस समय हुई, जब एंबुलेंस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


कोंच सीएचसी में प्रसव के बाद छुट्टी मिलने पर प्रसूता चांदनी गांव निवासी रागिनी देवी को एंबुलेंस से घर ले जाया जा रहा था। एंबुलेंस जैसे ही ग्राम घुसिया मोड़ के पास पहुंची, चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर एंबुलेंस से टकरा गई।

बाइक पर ग्राम घुसिया निवासी निशु (20) अपनी दादी समीमन (55) का इलाज कराने बुआ शहनाज (32) के साथ कोंच आए थे। इलाज के बाद तीनों बाइक से गांव लौट रहे थे। अचानक हुई टक्कर के कारण बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और तीनों को चोटें आईं।
विज्ञापन


घटना के बाद राहगीरों की मदद से दूसरी एंबुलेंस बुलाई गई और घायलों को कोंच सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें