फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एक मरीज को थमाई दूसरे नाम की पैथोलॉजी रिपोर्ट

विज्ञापन
फोटो-21-समस्या बताते अनुज और अनिल। संवाद
विज्ञापन
उरई। मेडिकल कॉलेज में गड़बड़ी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को एक मरीज जांच लेने पैथोलॉजी पहुंचा तो उसे दूसरे के नाम की रिपोर्ट दे दी गई। उसने विरोध किया तो वहां तैनात कर्मचारी ने उनकी नहीं सुनी और उन्हें भगा दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नया पाठकपुरा निवासी अनिल गौतम ने मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी जांच में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट में नामों की गड़बड़ी कर दी गई। इससे मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
अनिल के मुताबिक उनके भाई अनुज को पेट दर्द की शिकायत होने पर 17 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज में दिखाया गया था। अगले दिन 18 अप्रैल को जब वह रिपोर्ट लेने पहुंचे तो बताया गया कि रिपोर्ट तैयार नहीं है। 19 अप्रैल को अवकाश होने और 20-21 अप्रैल को व्यस्तता के कारण वह अस्पताल नहीं जा सके। बुधवार को जब वह रिपोर्ट लेने पहुंचे तो उन्हें दो अलग-अलग पन्नों में रिपोर्ट दी गई। एक पन्ने पर अनुज का नाम था, जबकि दूसरे पर ब्रजकुमारी नाम दर्ज था। इस पर अनिल ने आपत्ति जताई कि दूसरी रिपोर्ट किसी अन्य व्यक्ति की कैसे हो सकती है। आरोप है कि मौजूद कर्मचारी ने दोनों रिपोर्ट का पंजीकरण नंबर एक बताते हुए कहा कि यह एक ही व्यक्ति की रिपोर्ट है। जबकि अनिल का कहना है कि दूसरी रिपोर्ट किसी महिला की प्रतीत हो रही थी। जब उन्होंने इस पर दोबारा आपत्ति की तो कर्मचारियों ने उन्हें पैथोलॉजी विभाग जाने को कह दिया।
विज्ञापन

पैथोलॉजी विभाग में भी संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनिल और उनके भाई ने नाराजगी जताई। आरोप है कि कर्मचारियों ने उनकी बात गंभीरता से नहीं सुनी और शिकायत करने की बात कहकर टाल दिया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि लिखित शिकायत मिलती है तो जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें