फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल छीनने पर यात्रियों ने की चेनपुलिंग

विज्ञापन
रेलवे क्रॉसिंग के पास ग्रामीणों से पूछताछ करती आरपीएफ व जीआरपी पुलिस - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। ट्रेन के गेट पर बैठे यात्री का मोबाइल डंडा मारकर छीनने पर यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी तो आरपीएफ व जीआरपी ने संदिग्ध प्वाइंट पर शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया। मोहल्ले के लोगों व राहगीरों से संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी ली और उन्हें अपने नंबर देकर कहा कि यदि किसी को देखें तो तत्काल अवगत कराएं।
विज्ञापन

बता दें कि पैसेंजर समेत ट्रेनों के गेट पर खड़े यात्रियों से आए दिन मोबाइल छीनने की घटनाएं पिछले एक महीने में ज्यादा बढ़ गई थी। शनिवार को भी झांसी से कानपुर जाने वाली पैसेंजर के एक यात्री का मोबाइल ट्रैक के किनारे खड़े व्यक्ति ने डंडा मारकर छीन लिया और भाग गया। जब तक यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका, तब तक मोबाइल लेकर वह रफूचक्कर हो चुका था।
चेन पुलिंग से ट्रेन के दस मिनट खड़े होने की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ व जीआरपी को अवगत कराया। हालांकि यात्री ने किसी तरह की तहरीर नहीं दी। जिससे पता नहीं चल पाया कि किस यात्री का मोबाइल चोरी हुआ था। मोबाइल छीनने और चेन पुलिंग की घटना के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय व जीआरपी इंस्पेक्टर ब्रजमोहन सैनी के नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने करमेर रोड रेलवे क्रासिंग के पास चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने रेलवे ट्रैक पर काम करने वाले कर्मचारियों के साथ आसपास के लोगों और राहगीरों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें