फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री हो रहे परेशान

Sun, 13 Apr 2025 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलखंड की प्रमुख ट्रेन झांसी लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस और पैसेंजर निरस्त चल रही हैं। इसके अलावा इस रेलखंड से गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं।
विज्ञापन


शनिवार को गोरखपुर से यशवंतपुर जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय दोपहर दो बजकर 53 मिनट के स्थान पर आठ घंटे देरी से चल रही है। इस ट्रेन के रात 11 बजे आने की संभावना है। इसी तरह गोरखपुर से मुंबई जाने वाली मुंबई-गोरखपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 6 घंटे अधिक देर से चल रही है। पनवेल से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 15066 4 घंटे 40 मिनट देरी से आई।
गोरखपुर से मुंबई जाने वाली संत कबीर नगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4 घंटे 30 मिनट देरी से आई। हैदराबाद से गोरखपुर जाने वाली डेक्कन एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 3 घंटे 30 मिनट देरी से आई। ट्रेनों के देरी से आने की वजह से यात्रियों को परेशानी हो रही है। कई यात्री रेलमार्ग से न जाकर सड़क मार्ग से झांसी और कानपुर जा रहे हैं। इसके बाद वहां से वह ट्रेन में सवार होकर अपने गंतव्य जा रहे हैं। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि गंगा पुल की मरम्मत का काम अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें