फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: स्पेशल ट्रेन में यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। उधना से सूबेदारगंज जा रही स्पेशल ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी ने शव को ट्रेन से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन




प्रतापगढ़ के आमापुर निवासी हरिओम (30) सूरत में कपड़ा फैक्टरी में काम करता था। जीजा विवेक उपाध्याय के साथ स्पेशल ट्रेन नंबर (04156) से यात्रा कर रहे थे। चिरगांव स्टेशन पार करते समय उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। इसकी सूचना रेलवे हेल्पलाइन पर दी गई, जिसके बाद उरई स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों और डॉक्टरों की टीम को सतर्क कर दिया गया। ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचते ही डॉक्टर देव कौशिक की टीम ने यात्री का परीक्षण किया और उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरपीएफ के एएसआई अनिल कुमार व जीआरपी के जवानों ने शव को ट्रेन से उतारकर जीआरपी थाने पहुंचाया। जीआरपी थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज ने बताया कि पंचनामा भरकर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। इस घटना के कारण ट्रेन करीब 10 मिनट अतिरिक्त समय तक स्टेशन पर खड़ी रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें