फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को रोज स्कूल भेजना अभिभावकों की जिम्मेदारी : बीईओ

विज्ञापन
फोटो-13-विद्यालय के बच्चों को सम्मानित करते बीईओ सुनील राजपूत। संवाद
विज्ञापन
कोंच। विकास खंड क्षेत्र के गोरा करनपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा चौपाल एवं रेडनेस बाल वाटिका उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार राजपूत रहे। उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें और उनकी पढ़ाई में रुचि लें।
विज्ञापन

साथ ही शिक्षकों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया। चौपाल में अभिभावकों को निपुण भारत मिशन समेत विभिन्न शैक्षिक योजनाओं की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने प्रारंभिक शिक्षा में परिवार की भूमिका, बच्चों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक मलखान सिंह, राजकुमार, विमला जाटव को सम्मानित किया गया। वहीं निपुण विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य के लिए जितेंद्र गुप्ता, करन सिंह, ओमप्रकाश और रवि सिंह को भी सम्मान मिला। मेधावी छात्र-छात्राओं तन्मय, साध्वी, राशि, आदित्य और उपेंद्र को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में एआरपी रवींद्र पटेल, शिक्षक कमलेश निरंजन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें