जालौन जिले के आटा में इटौरा चौकी के पास दोपहर के वक्त तेंदुए की आशंका से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में पुलिस के साथ साथ एसडीएम कालपी कौशल कुमार और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम काफी देर तक तलाश करती रही। पर कोई आदमखोर जानवर नहीं मिला।
विज्ञापन
एसडीएम का कहना है कि हो सकता है लकड़बग्घा रहा हो, जिसे ग्रामीण तेंदुआ समझ बैठे हों, फिलहाल वन विभाग की टीम को सक्रिय कर दिया गया है। बता दें कि बुधवार की दोपहर चंडौत रोड स्थित अकबरपुर इटौरा चौकी से डेढ़ किलो मीटर आगे खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने सड़क के किनारे तेंदुआ जैसे जानवर को देखा, तो हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंचे एसडीएम कालपी वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम ने करीब डेड घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। एसडीएम कालपी कौशल कुमार टीम ने खेतों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।ं फि लहाल उसे पकड़ा नहीं जा सका और वह जंगल में भाग गया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए से दिखने वाले जानवर ने एक मवेशी पर भी हमला किया है। एसडीएम का कहना है कि ग्रामीणों को बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। वन विभाग की टीम जानवर को तलाश रही है।