उरई। चुनाव को लेकर नियुक्त निर्वाचन अधिकारियों, सहायक निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में तीन पालियों में विकास भवन सभागार में हुआ। प्रशिक्षण में नामांकन प्रक्रिया, नामांकन पत्रों की जांच एवं प्रतीक आवंटन प्रक्रिया के संबंध में विधिवत प्रशिक्षण दिया गया।
बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका सिंह ने न सिर्फ चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती की, बल्कि विकास भवन सभागार में उनके प्रशिक्षण कार्यक्रम भी पूर्ण करा लिए है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 हेतु 13 निर्वाचन अधिकारी, 13 अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी, 99 सहायक निर्वाचन अधिकारी, 99 अतिरिक्त सहायक निर्वाचन अधिकारी के साथ ही निर्वाचन अधिकारी सदस्य जिला पंचायत सहित 10 सहायक निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।